A grand Kanwar Yatra concluded at Saraswati Shishu Mandir Sohagpur
सोहागपुर – श्रावण मास के पावन तृतीय सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। भक्तिभाव और शिवभक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में विद्यालय परिवार के समस्त बच्चों ने भाग लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु शिवधुन और “बोल बम” के जयकारों के साथ मंदिर प्रांगण पहुँचे, जहाँ विधिपूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस पवित्र अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रहलाद साहू, शशि प्रभा तिवारी, हेमलता साहू, राजेश्वरी, यशोदा साहू, प्रीति पटेल, तुलसी साहू तथा रजनी पटेल सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक चेतना, संस्कार, और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को जागृत करना था। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।



