Fourth district level sports competition organized at Eklavya Adarsh Residential School Kosambuda
छुरा/गिधनी।एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा में चतुर्थ जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में गरियाबंद जिले के ईएमआरएस कोसमबुड़ा एवं मैनपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करना था।
शुभारंभ समारोह में गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष मीरा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि लेखराज ध्रुव सभापति जिला पंचायत गरियाबंद,समाजसेवी शीतल ध्रुव,पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा तोकेश्वरी मांझी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत पौधारोपण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।शुभारंभ सत्र में पंकज कुमार साहू ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना,निष्पक्षता और अनुशासन की शपथ दिलाई, जिससे बच्चों में उत्साह का संचार हुआ।
विविध खेलों में दिखा छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, योग, शतरंज, तथा एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, भाला फेंक, तवा फेंक, गोला फेंक आदि) जैसी विधाओं को शामिल किया गया। आयोजन को व्यवस्थित व सफल बनाने में सहायक नोडल अधिकारी श्री टंकेश्वर मरकाम (LB) एवं स्थानीय PTI शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।
खिलाड़ियों ने अनुशासन,सहयोग और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। कोसमबुड़ा के खिलाड़ियों ने कबड्डी और खो-खो (बालक एवं बालिका वर्ग) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं मैनपुर विद्यालय के छात्रों ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन में श्रेष्ठता दिखाई।
खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तर हेतु
आयोजन का प्रमुख उद्देश्य था संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन, जो 30 एवं 31 जुलाई को राजनांदगांव में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है
खो-खो (अंडर-19 बालक वर्ग कोसमबुड़ा मनोज कुमार, भागवत,यश कुमार, मिथिलेश, प्रीतम, नरेंद्र, देवराज, धन सिंह, सोमन
खो-खो (अंडर-19 बालिका वर्ग – कोसमबुड़ा
द्रौपदी, मधु, दामिनी, कामिनी, खिलेश्वरी, देविका, गार्गी, रेणुका
कबड्डी (अंडर-19 बालक वर्ग – कोसमबुड़ा
वेदांत, यमन, राहुल, प्रीतम, डोगेंद्र, त्रिक्ष
कबड्डी (अंडर-19 बालिका वर्ग – कोसमबुड़ा
अमीशा, रेणुका, वर्षा, दुर्गा, राजेश्वरी, भावना
वॉलीबॉल (अंडर-19 बालक वर्ग – कोसमबुडा़ तोषण, शशिधर, संजय
बैडमिंटन प्रतियोगिता
अंडर-14 बालक (डबल्स): त्रिलोक और डिकेश मांझी (कोसमबुडा)
अंडर-14 बालिका वर्ग (एकल): जैस्मिन
अंडर-14 बालिका (डबल्स): चेतना और लेखिता
अंडर-19 बालिका (एकल): चित्ररेखा
अंडर-19 बालिका (डबल्स): भाग्यलक्ष्मी और भावना ध्रुव
शतरंज प्रतियोगिता
अंडर-14 बालक: शुभम और आकाश
अंडर-14 बालिका: ओमिशा और मंजुला
अंडर-19 बालिका: संजना और रितु
सम्मान समारोह एवं प्रेरणादायक संदेश
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं शिक्षकों का सम्मान शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर श्री टंकेश्वर मरकाम ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा,
खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्म-विश्वास और अनुशासन जैसे गुणों का विकास करते हैं। खेलों के माध्यम से युवा वर्ग को सशक्त एवं सजग बनाया जा सकता है।विद्यालय के प्राचार्य श्री कमलाकांत यादव ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण का प्रमाण है।हमें गर्व है कि हमारे छात्र आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में गरियाबंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।



