Additional Collector forwarded the applications received in Jan Darshan for redressal
उत्तर बस्तर कांकेर 29 जुलाई 2025/ जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 18 आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए अग्रेषित किया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने सीमांकन कराने, मुआवजा तथा भवन दिलाने, भूमि सीमांकन कराने, स्थानांतरण कराने, कब्जा हटाने, राशन कार्ड दिलाने जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।



