Home Blog प्रयोगशाला परिचारक के लिखित भर्ती परीक्षा 03 अगस्त को

प्रयोगशाला परिचारक के लिखित भर्ती परीक्षा 03 अगस्त को

0

Written recruitment exam for laboratory attendant on 03 August

जिले के 24 परीक्षा केन्द्रों में 5534 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नोडल अधिकारी नियुक्त

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 30 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा रविवार 03 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के लगभग 5534 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उक्त परीक्षा हेतु जिले में 24 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही रोड अलबेलापारा कांकेर, शासकीय विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर कांकेर, सेंट माईकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर, शासकीय जिला शिक्षा संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र (डाईट) कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट और शासकीय कन्या छात्रावास हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट शामिल है। इसी प्रकार सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल कांकेर, शासकीय कन्या हाई स्कूल मांझापारा कांकेर, शासकीय हाई स्कूल शीतलापारा, पैराडाईज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ईच्छापुर, कृषि कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर सिंगारभाट कांकेर, शासकीय हाई स्कूल बरदेभाठा, जुपिटर पब्लिक स्कूल माहुरबंदपारा कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आतुरगांव, जेपी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिदेसर, शासकीय हाई स्कूल माकड़ी, शासकीय आईटीआई माकड़ी तथा शासकीय हाई स्कूल डुमाली को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here