बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला -प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत दिनांक 02 अगस्त 2025 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 20वीं किस्त जारी किया गया। जिसमें जिले के 18409 कृषकों के खाते में 4.03 करोड रुपए से अधिक राशि का हस्तांतरण किया गया । कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 02 अगस्त 2025 को कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत “किसान सम्मान समारोह” मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, कृषि स्थाई समिति के सभापति शंकरैया माड़वी, कृषि स्थाई समिति सदस्य कविता कोरम, जिला पंचायत सदस्य प्रीति आरकी, जिला पंचायत सदस्य सामंतीन कोरसा, जिला पंचायत सदस्य मथियस कुजूर, जनपद पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम, ग्राम पंचायत इटपाल के सरपंच अनीता कटेम, उप संचालक कृषि प्रताप सिंह कुशरे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अरुण सकनी, सहायक संचालक कृषि कृष्णा कुमार, सहायक संचालक कृषि चुरेंद्र देवांगन, विषय वस्तु विशेषज्ञ भूपेंद्र ठाकुर, कार्यक्रम सहायक अरविंद आयाम एवं कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी /कर्मचारी, तथा जिले के लगभग 200 कृषक उपस्थित थे।



