The accused of molestation was traced and immediately arrested.
दिनांक 05.08.2025
थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
छेड़छाड़ के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.08.2025 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश करने पर कि दिनांक 04.08.2025 को शिव मंदिर परिसर झुनियापारा कांकेर में नंदू निवासी झुनियापारा के द्वारा प्रार्थिया एवं प्रार्थिया की सहेली के साथ अश्लील गंदी गंदी बाते कर गंदी गंदी हरकत करते हुये सहेली के हाथ बांह को पकड़ने लगा हमारे द्वारा मना करने पर भी नंदू गंदी गंदी हरकत कर धमकी देने लगा कि करने दोगी तभी तुम लोगो को यहां से जाने दूंगा बोला और हाथ थप्पड से मारपीट किया है। जिससे प्रार्थिया एवं सहेली दोनो डरें हुये हैं। कि रिपोर्ट पर आरोपी नंदू निवासी झुनियापारा कांकेर के विरुद्ध थाना कांकेर में अपराध क्र.240/25 धारा 74, 75, 115(2), 351(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब. कांकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में प्रकरण के विवेचना के दौरान आरोपी के पता साजी हेतु तत्काल विशेष अभियान में लगे टीम को तत्काल पता साजी कर गिरफ्तारी के आदेश पर संजय कुमार कावड़े उर्फ नंदू का पता तलाश किया गया जो घर पर होने की सूचना पर दबिश देकर झुनियापारा से आरोपी संजय कुमार कावड़े को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी को घटना के संबंध में पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर वजह सबूत दिनांक 05.08.2025 को आरोपी संजय कुमार कावड़े उर्फ नंदू पिता तिहारू कावड़े उम्र 23 वर्ष पता झुनियापारा कांकेर थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में म.प्रआर.हितेश्वरी चेलक, प्र.आर. गीतेश्वर कुलदीप, म.आर. अंजू कोरेटी, म.आर.सुभिया गोटा एवं पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।



