Home Blog कलेक्टर ने जिला कार्यालय और जिलाधीश निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर ने जिला कार्यालय और जिलाधीश निवास में किया ध्वजारोहण

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 15 अगस्त 2025/ 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह 08 बजे जिला कार्यालय कांकेर में ध्वजारोहण किया। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कार्यालयीन स्टाफ को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पहले, कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सिविल लाइन्स स्थित अपने निवास पर राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

 

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here