Home छत्तीसगढ़ शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर हुआ संपन्न

शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर हुआ संपन्न

0

 

Ro.No - 13759/40

सक्ती। नवीन जिला सक्ती के शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में रेड क्रॉस समिति द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता विशेष शिविर आयोजित किया गया जिसमे महाविद्यालय के सैकड़ों संख्या में छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया जिसमे उनका सिकलिन जांच भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग मालखरौदा के टीम से डॉ पी एस खूंटे, डॉ प्रबुद्ध भगत, डॉ भोजवती पैकरा, डॉ शशि सिंह,सहित समस्त चिरायु टीम मौजूद रहे जिनके द्वारा छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और विभिन्न प्रकार के बीमारियों के रोकथाम और बचाव हेतु जानकारी साझा किया गया है।
आज के स्वास्थ्य जागरूकता विशेष शिविर में मुख्य रूप से संस्था प्रमुख डॉ बीडी जांगड़े , प्रो. एल आर कोसरिया, डॉ वासुदेव एक्का, डॉ योगेश्वर बघेल, रामरतन खूंटे, राजकुमार कुर्रे, यादव सर एवं समस्त महाविद्यालय के स्टाफगण सहित समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here