पालिका अध्यक्ष सीएमओ वा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने बाद महिलाओं को जगा सड़क की उम्मीद
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले का एक मामला अब पहुंचा कलेक्ट्रेट पूरा मामला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 12 सुभाष चंद्र वार्ड पुलिस पेट्रोल पंप पीछे का है। जहां के दर्जन भर महिलाओं ने अपने घरों से पैसे का चंदाकर फिर सड़क बनाने का लिया बीड़ा बना डाली कच्ची सड़क संबंध जब हमने महिलाओं से बात करने की कोशिश किया वार्ड निवासी सुनिता, जमुना व अन्य ने कहा कि पिछले 2016 से लगातार वार्ड वासियों के द्वारा गली सीसी रोड की मांग किया गया था। कई सालों से बीमार पड़ने पर भी एम्बुलेंस तक आने जाने की सुविधा बीमार पड़े व्यक्ति को ले जाने के लिए भी नही था सड़क ये कहना था। यही वजह कई प्रकार की परेशानियां होती थी, हम लोगों को जिसकी वजह से पिछले 04-02-2024 से चार दिनों में अपने घरों से पैसा चंदाकर हम महिलाओं ने कच्ची सड़क वा नाली पर ढलाई कर बनाया। आने वाले समय बारिश में फिर यह बाह ना जाए। वार्ड महिलाओं ने 150 लगभग मीटर सीसी सड़क की मांग करते कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर अनुराग पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन आगे उन्होंने बताया कि आवेदन मार्क कर संबंधित विभाग को देने की कही बात । इस दौरान सुनिता यादव, सुनिता ओयाम, सुखमति कोरसा, प्रीति कुमार, सामबत्ती कोरसा, अनिता उरसा, नरसक्का, सुर्याकांता, जमुना कश्यप, पुष्पा दुर्गम रहे मौजूद।



