Home Blog दर्रामुडा में बन रहे 17 लाख रूप्ये के भवन में अनियमितता का...

दर्रामुडा में बन रहे 17 लाख रूप्ये के भवन में अनियमितता का आरोप

0

Allegations of irregularities in the building worth Rs 17 lakh being constructed in Darramuda

पुसौर / जनपद पंचायत पुसौर के दर्रामुड़ा में पोशण आहार निर्माण हेतु निर्माण किये जा रहे 17 लाख के भवन निर्माण पर जनता द्वारा लगाया जा रहा भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीण बोले कुपोषित बच्चों और महिलाओं के हक पर डाका!

Ro.No - 13672/156

’ जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में 17 लाख रुपये की लागत से रेडी टू ईट भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह भवन मॉडल भवन के रूप में स्वीकृत हुआ था लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग हो रहा है वहीं प्राक्कलन के आधार पर निर्माण नहीं होने की जानकारी सामने आया है। निर्माण लागत और योजना की जानकारी का सूचना बोर्ड भी नहीं लगा है हालांकि मूल्यांकन के बाद फाइल में सूचना बोर्ड लगा सत्यापित फोटो लग हीं जाता हैं लेकिन कुछ जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मिलकर निर्माण कार्य में मनमानी कर रहे हैं। जिस भवन से कुपोषित बच्चों और महिलाओं को लाभ मिलना हैं उसके निर्माण में ही वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है वह हैरतअंगेज है। जिसे नजर अंदाज करना षासन और जनता के लिये कतई उचित प्रतीत नहीं हो रहा है। जिस पर प्रशासन को तुरंत जांच करनी चाहिए। इसमें बड़ा सवाल यह है कि जनता के पैसे से हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कब तक पर्दा डाला जाएगा और आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here