Home Blog नावाखाई पर्व पर गुडु सरपंच का संवेदनषील पहल

नावाखाई पर्व पर गुडु सरपंच का संवेदनषील पहल

0

Gudu Sarpanch’s sensitive initiative on Navakhai festival

पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुडु अति संवेदनषील ग्राम है जहां हो रहे सामाजिक पर्व, तिज तिहार से उक्त ग्राम अपनी पहचान बना चुकी है वहीं उक्त ग्राम से ऐसे मेधावी छात्र है जो आज डीएसपी, प्रोफेसर सहित अन्य नामदार पद में हैं। इसी कडी में एक अनुठी पहल यहां के सरपंच देवकी समारू मेहर द्वारा की गई जो सालों पहले राजा, गौटिया आदि लोग करते थे। जानकारी के मुताविक नावाखाई त्यौहार को संपन्न कराने इन्हौने अपने ग्राम के प्रत्येक घर के देहलीज में संपर्क किया और जाना कि त्यौहार को लेकर क्या तैयारी है? संबंधित कई परिवारों ने अपनी अपनी समस्या, कमियां सहित कई परेषानियां अवगत कराये जिसे इन्हौने हल किया जिसमें कई परिवार के लोग जो बाहर थे उन्हें उनके घर लाने का व्यवस्था दिया वहीं जिन परिवारों में राषन आदि की कमी थी उसे पुरा किया। इस तथ्य को लेकर पुसौर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष उमेष साव एवं पुर्व पार्शद बैकुण्ठ गुप्ता ने जम कर तारीफ किया और कहा कि किसी भी नगर, ग्राम के प्रमुख को इतनी संवेदनषीलता जरूर होनी चाहिये जिसमें कि उनके जनता ही नहीं बल्कि बाहरी लोग सराहना करें। ज्ञात हो कि नावाखाई के लिये नये धान की आवष्यकता होती है पुसौर में कहीं नये धान नहीं मिलने से उमेष साव और बैकुण्ठ गुप्ता ने नये धान लेने ग्राम गुडु गये, जहां इन्हें पता चला कि सरपंच देवकी समारू मेहर अपने ग्राम के प्रत्येक घर में जाकर नावाखाई त्यौहार संपन्न कराने के बीच आ रहे परेषानी को समझा और उसे पुरा भी किया। बताया जाता है कि कुछ साल पहले पुसौर में भी ऐसा होता था।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here