Home Blog  सार्वजनिक स्थान में शराब बिक्री करने जा रहे 03 आरोपी गिरफ्तार।

 सार्वजनिक स्थान में शराब बिक्री करने जा रहे 03 आरोपी गिरफ्तार।

0

03 accused going to sell liquor in a public place were arrested.

दिनांक
29.08.2025

Ro.No - 13672/156

थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
 आरोपियों के कब्जे से कुल 42 लिटर देशी महुआ शराब कुल 4200 रूपये बरामद किया गया
 शहर में सघन चेक पाईन्ट एवं पैदल गस्त कर कार्यवाही जारी।
 अवैध महुआ शराब अंदुरूनी ईलाकों से मंगाकर विक्री करने वाला गिरफ्तार
 पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
 गिरफ्तार आरोपीः-
01. सिया राम नेताम पिता तुलसीराम नेताम उम्र 42 वर्ष जाति कलार निवासी तुमसनार थाना आमाबेडा जिला उत्तर बस्तर कांकेर
02. संदीप पांडे पिता रामसिंह पांडे उम्र 31 वर्ष जाति कलार निवासी तुमसनार थाना आमाबेडा जिला उत्तर बस्तर कांकेर
03. सतीश ठाकुर पिता स्व. बेनीप्रसाद ठाकुर उम्र 52 वर्ष निवासी राजापारा कांकेर
—-00—-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29/08/2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गढपिछवाडी चैक बायपास रोड एन एच 30 के पास दो अलग अलग व्यक्ति दो अलग अलग सफेद कलर के प्लास्टिक बोरी में दो दो लिटर वाली प्लास्टिक बाटलो में देशी महुआ शराब रख कर बेचने के लिये ग्राहक तलास रहें है कि मुखबीर के बताये स्थान पहुंच कर ग्राम गढपिछवाडी चैक बायपास रोड एन एच 30 के पास घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जिसमें दो अलग अलग व्यक्ति मिले जिसके हाथ में दो अलग अलग प्लास्टिक बोरी में दो दो लिटर वाली प्लास्टिक बाटल में देशी महुआ शराब मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. सिया राम नेताम पिता तुलसीराम नेताम उम्र 42 वर्ष जाति कलार निवासी तुमसनार थाना आमाबेडा जिला उत्तर बस्तर कांकेर 02. संदीप पांडे पिता रामसिंह पांडे उम्र 31 वर्ष जाति कलार निवासी तुमसनार थाना आमाबेडा जिला उत्तर बस्तर कांकेर का रहने वाला बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर उसकी सहमति से तलाशी लेने पर सिया राम नेताम के पास एक सफेद कलर की प्लास्टिक बोरी के अंदर दो दो लिटर वाली 11 नग प्लास्टिक बाटलो में लगभग 22 लीटर देशी महुआ शराब एवं शराब ब्रिकी रकम 200 रुपया कुल किमती 2200 रुपया मिला एवं संदीप पांडे के पास एक सफेद कलर की प्लास्टिक बोरी के अंदर दो दो लिटर वाली 10 नग प्लास्टिक बाटलो में लगभग 20 लीटर देशी महुआ शराब किमती 2,000 रुपया एवं शराब ब्रिकी रकम 200 रुपया मिला कुल 42 लीटर देशी महुआ शराब किमती 4,200 रुपया शराब ब्रिकी रकम 400 रुपया मिला जिसे मौके पर आरोपी सिया राम नेताम पिता तुलसीराम नेताम उम्र 42 वर्ष जाति कलार निवासी तुमसनार थाना आमाबेडा जिला कांकेर को देशी महुआ शराब को किसके पास बेचने जा रहे हो पूछने पर आरोपी का मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने मेमोरण्डम कथन में बताये कि सतीश ठाकुर पिता स्व बेनी माधव ठाकुर उम्र 52 वर्ष निवासी राजापारा कांकेर के द्वारा देशी महुआ शराब को बेचने के लिये मंगाये है सतीश ठाकुर कोडेजुंगा चैक के पास खड़े है देने के लिये जा रहा हूं बताने पर गवाहो के साथ सतीश ठाकुर को कोडेजुंगा चैक के पास घेरा बंदी कर पकडे जिसे देशी मंदिरा शराब सिया राम नेताम के लाने के संबंध में पूछताछ करने पर सतीश ठाकुर के द्वारा घटना स्वीकार करने पर आरोपीगण सिया राम नेताम व संदीप पांडे सतीश ठाकुर का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपियों को दिनांक 29/08/2025 के 14/10, 14/20, 14/30 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनो को दिया गया अपराध क्रमांक 313/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना पर लिया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि सोमेन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक कौशल साहू, प्रधान आर.ओम प्रकाश कृषान, सत्य प्रकाश सिंह,आरक्षक, रामरतन निषाद, सचिन शोरी, विनोद साहू का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here