Peace committee meeting organised for Ganesh Utsav festival.
कांकेर पुलिस
दिनांक 29.08.2025
कांकेर पुलिस द्वारा कलेक्टर कांकेर, श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलीसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा एवं एसडीएम श्री अरुण कुमार वर्मा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में गणेश समिति के सदस्यों एवं आयोजकों का शांति समिति का बैठक लिया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों क़ो पूर्ण सुरक्षा एवं शासन प्रशासन द्वारा तथा माननीय न्यायालयों द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से गणेश उत्सव मनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुरे त्यौहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए हेतु समझाइस दी गयी।उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र/ डीजे धुमाल इत्यादि के संबंध मे जारी दिशा निर्देशों एवं गाइडलाइन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी समितियों क़ो अपने कार्यक्रम की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र को देने और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया।
उक्त शांति समिति के बैठक में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री विनकेश्वरी पिन्दे,थाना प्रभारी कांकेर श्री मनीष नागर एवं अन्य सम्बंधित स्टाफ मौजूद रहे.



