Home कांकेर ध्वनि प्रदूषण नियम का पालन कराने एस डी एम ने ली बैठक

ध्वनि प्रदूषण नियम का पालन कराने एस डी एम ने ली बैठक

0

कांकेर, 11 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम भानुप्रतापपुर सुश्री आस्था राजपूत द्वारा सभी डीजे संचालक, मोटर आटो संचालक एवं विद्युत उपकरण विक्रेताओं की बैठक लेकर उन्हें न्यायालय के निर्देशों की जानकारी दी गई और ध्वनि (विनिमय और नियंत्रण) नियम का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि सभी डीजे संचालक अपने अपने डीजे में लिमिट मशीन लगा लेवें । न्यायालय द्वारा ध्वनि की तीव्रता के मापदंड निर्धारित है, उसी के अनुसार डेसीबल में डीजे बजाएं । उक्त नियमों के पालन नहीं करने की स्थिति में डीजे संचालकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मोटर आटो संचालकों को भी बताया गया कि अवैध साइलेंसर एवं हार्न अपने दुकान में रखें न उसे किसी वाहन में लगाएं, अन्यथा वाहन मालिक के साथ मोटर मैकेनिक पर भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी ध्वनि प्रणाली-यंत्र ध्वनि लिमिट यंत्र लगाए बिना किसी भी शासकीय या गैर- शासकीय कार्यक्रमों में उपयोग नहीं होना चाहिए।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here