Chakradhar Samaroh 2025: Heena Das showed the wonderful form of Navdurga through Odissi dance
रायगढ / चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर रायगढ़ की युवा कलाकार हीना दास ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया। बचपन से ही इस विधा का अभ्यास कर रहीं हीना वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने इंटरनेशनल ओडिसी डांस फेस्टिवल, खैरागढ़ महोत्सव, मैनपाट महोत्सव और देवदासी नृत्यांजली महोत्सव जैसे कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर ख्याति अर्जित की है। साथ ही उन्हें मथुराराज नृत्यश्री सम्मान, कट्टक नवीन कला सम्मान और नृत्यांजली भुवनेश्वर सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।
समारोह में हीना दास ने ‘नवदुर्गा’ पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें देवी के नव रूपों का सजीव चित्रण हुआ। हीना दास की यह प्रस्तुति कि ओडिसी नृत्य की गहराई और भावाभिव्यक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण भी रही। दर्शकों ने उनकी कला की सराहना की।



