Home Blog चार वर्षीय ऋत्वी अग्रवाल ने कथक नृत्य में सुर, ताल और लय...

चार वर्षीय ऋत्वी अग्रवाल ने कथक नृत्य में सुर, ताल और लय का दिखाया अद्भुत संगम

0

Four-year-old Ritvi Agarwal showed a wonderful amalgamation of melody, rhythm and beat in Kathak dance

रायगढ़ / अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के छठवें दिन मंच पर ऐसी प्रस्तुति हुई जिसने दर्शकों के हृदय को गहराई तक छू लिया। महज चार वर्ष रायगढ़ की नन्हीं बालिका ऋत्वी अग्रवाल ने अपने कथक नृत्य से सुर, ताल और लय का ऐसा अद्भुत संगम प्रस्तुत किया कि पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। ऋत्वी इस वर्ष के समारोह की सबसे कम उम्र की प्रतिभागी हैं। महज तीन वर्ष की उम्र से ही वे रायगढ़ की प्रख्यात नृत्य प्रशिक्षिका तब्बू परवीन से कथक की विधिवत शिक्षा ले रही हैं। छोटी-सी उम्र में ही उनकी ऊर्जावान अभिव्यक्ति, सधी हुई भाव-भंगिमाएं और आत्मविश्वास से भरा मंचन उन्हें विशेष बनाता है। ऋत्वी को अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here