Home Blog पूर्णिमा गेडाम को मिला उत्कृष्ठ प्रधान पाठक सम्मान

पूर्णिमा गेडाम को मिला उत्कृष्ठ प्रधान पाठक सम्मान

0

Purnima Gedam received the Best Principal Reader Award

कांकेर । 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला कांकेर द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में विकास खंड कांकेर से पूर्णिमा गेडाम को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण उत्कृष्ठ प्रधान पाठक सम्मान सांसद भोजराज नाग , विधायक आशा राम नेताम के कर कमलों से प्राप्त हुआ । उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्व में भी अपने कर्तव्य निष्ठा और उत्कृष्ठ कार्यों से जिले में ही नही राज्य स्तर पर भी सम्मान प्राप्त कर चुकी है ।।प्रतिवर्ष जिला स्तर पर दिए जाने वाले इन पुरस्कारों का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को उनकी पहचान और सम्मान दिलाने के साथ साथ अन्य शिक्षको को प्रेरित करने का भी होता है ताकि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के साथ साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास में शिक्षक और भी योगदान देने के लिए प्रेरणा ले सके । जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद , विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री केजुराम सिन्हा ने सभी शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।……

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here