Home Blog सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में गणेश विसर्जन संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में गणेश विसर्जन संपन्न

0

Ganesh immersion completed in Saraswati Shishu Mandir Sohagpur

सोहागपुर– सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में अनंत चौदस के दिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विद्यालय परिसर में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद गणेश जी की मूर्ति को विसर्जन के लिए निकाला गया।

Ro.No - 14097/148

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने गानों की धुन पर “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। रैली के रूप में गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई और भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से प्रहलाद साहू प्रधानाचार्य , हेमलता साहू, शशिप्रभा तिवारी, राजेश्वरी श्रीवास, यशोदा साहू, तुलसी साहू, प्रीति पटेल, रजनी पटेल सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here