Home Blog बीजापुर जिला चिकित्सालय में जटिल ऑपरेशन सफल – प्रशासन और अस्पताल की...

बीजापुर जिला चिकित्सालय में जटिल ऑपरेशन सफल – प्रशासन और अस्पताल की संयुक्त मिसाल

0

Complex operation successful in Bijapur District Hospital – A joint example of administration and hospital

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिला चिकित्सालय में चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। गंभीर रूप से बीमार दोयराम वाचम, जो पिछले 15 दिनों से तेज पेट दर्द, उल्टी और बुखार से पीड़ित थे, का सफल लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (पित्त की थैली का ऑपरेशन) किया गया। इस ऑपरेशन से मरीज को नया जीवन मिला। चिकित्सा जांच में पाया गया कि मरीज की पित्त की थैली में सूजन, संक्रमण और पथरी थी, जिसके कारण तुरंत ऑपरेशन आवश्यक था। इस जटिल प्रक्रिया को सफल बनाने में जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन का संयुक्त सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

Ro.No - 13672/156

विशेषज्ञ टीम का योगदान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. आर. पुजारी और सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम गठित की गई। टीम के सदस्य डॉ. रवि मढरिया और डॉ. विजयलक्ष्मी कोसमा ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर पी. ने आवश्यक देखरेख की।

जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका भी इस सफलता में अहम रही। कलेक्टर संबित मिश्रा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे ने संसाधनों की उपलब्धता और तकनीकी सहयोग सुनिश्चित किया। इस अवसर पर डॉ. बी. आर. पुजारी ने कहा – “यह सफलता प्रशासन और मेडिकल टीम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। प्रशासन की तत्परता और सहयोग के बिना इस स्तर की स्वास्थ्य सेवा संभव नहीं थी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here