Home Blog संतोषपुर की सड़क सुधारने जिला पंचायत सदस्य नीना ने कलेक्टर से लगाई...

संतोषपुर की सड़क सुधारने जिला पंचायत सदस्य नीना ने कलेक्टर से लगाई गुहार

0

District Panchayat member Neena appealed to the collector to improve the road of Santoshpur

ग्रामीणों को एंबुलेंस व आवागमन में हो रही भारी असुविधा

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला मुख्यालय से महज़ 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत संतोषपुर की जर्जर मुख्य सड़क को लेकर ग्रामीणों ने आवाज़ बुलंद की है। जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने सड़क सुधार की मांग करते हुए कलेक्टर बीजापुर एवं क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपा।

नीना ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विकास के झूठे दावे कर रही है, जबकि मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बसे ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। बरसात के दिनों में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं, एंबुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच पाती, जिसके चलते मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करने के लिए दुपहिया वाहनों से जिला मुख्यालय का रुख करते हैं, लेकिन टूटी-फूटी सड़क पर सफर करना बेहद मुश्किल हो जाता है। नीना ने कहा कि महज़ 8 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर तक़रीबन 12 छोटे-छोटे पुल-पुलियों की आवश्यकता है, जिनका निर्माण बेहद ज़रूरी है।

जिला पंचायत सदस्य ने स्पष्ट किया कि इस सड़क के निर्माण से न केवल संतोषपुर बल्कि कोरसापारा, कोयाईटपाल, तुमनार, पेदाकोडेपाल से लेकर नैमेड पंचायत के लोगों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें पूर्व सरपंच मनीष लेकाम, पूर्व जनपद सदस्य दिलीप कोरसा, कमलू लेकाम, मुन्ना कलमू, कुमारू कोरसा, बर्मानन्द कुड़मूल, मनोज समतुल, रमेश कुड़मूल, मनीष अवलम, अनिल कोरसा, सुशील यादव, विनेश कुड़ियम सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here