प्रथम चरण आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर को
नारायणपुर@ अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की एक पहल है जिसका उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूल से कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओ को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस छात्रवृत्ति के तहत हर साल 30 हजार रुपये दिए जाते है जो डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि के लिए मिलते है। यह वित्तीय सहायता छात्राओं को ट्यूशन फीस एवं अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए दी जाती है, इसका पंजीयन प्रथम चरण में 10 से 30 सितम्बर 2025 एवं द्वितीय चरण 10 से 30 जनवरी 2026 है। ताकि वे अपनी शिक्षा पूरी कर सकें, अधिक जानकारी हेतु azimpremjifoundation.org अवलोकन कर सकते है।
Ro.No - 13672/156



