Home Blog निजी खाद विक्रेताओं द्वारा किसानों से लूट, इंकलाबी मजदूर किसान संगठन ने...

निजी खाद विक्रेताओं द्वारा किसानों से लूट, इंकलाबी मजदूर किसान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

0

बिलाईगढ़ – 12 सितम्बर 2025
बिलाईगढ़ क्षेत्र में किसानों को यूरिया खाद महंगे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। 266 रुपए में मिलने वाला यूरिया निजी खाद विक्रेताओं द्वारा 634 रुपए से लेकर 934 रुपए तक बेचा जा रहा है। इस लूट-खसोट से परेशान किसानों की आवाज़ अब इंकलाबी मजदूर किसान संगठन छत्तीसगढ़ ने उठाई है।

संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिलाईगढ़ अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे, लेकिन उनके बाहर होने की वजह से तहसीलदार को राज्य सरकार, श्रम मंत्री और कृषि मंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।

Ro.No - 13672/156

संगठन के कन्वीनर कामरेड मनहरण, अध्यक्ष कारतिकेश्वर और परमानंद नेताम ने कहा कि पहली बार भाजपा शासन में किसानों को इतनी महंगी कीमत पर यूरिया खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ा है। निजी खाद विक्रेता खुलेआम किसानों को लूट रहे हैं और सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खेती करने के लिए कर्ज लेने पर मजबूर हैं। वहीं, मजदूरों के लिए घोषित 410 रुपए का न्यूनतम वेतन भी जमीनी स्तर पर नहीं मिल रहा है। यदि सरकार ने किसानों-मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं में कमलेश, मनोज कुमार यादव, गोवर्धन, प्रमोद, मनोज बरेठ, बाल मुकुंदर मेतरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह मुद्दा किसानों और मजदूरों की जमीनी परेशानियों को उजागर करता है और सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here