Home Blog राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 27 अक्टूबर से

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 27 अक्टूबर से

0
515 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, छत्तीसगढ़ के आठ क्लस्टरों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दिखेगा खिलाड़ियों का हुनर

रायगढ़, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छर्राटांगर, घरघोड़ा में 27 से 29 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्लस्टरों से लगभग 515 बालक खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में बलरामपुर, बस्तर, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कांकेर, सरगुजा एवं सुकमा क्लस्टर के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को प्रोत्साहित करना है।

लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 27 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, शतरंज, टेबल टेनिस और योग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं अंडर-19 वर्ग में बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और फुटबॉल की टीम प्रतियोगिताएं होंगी। इन स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीकी कौशल, खेल अनुशासन और सामूहिक प्रदर्शन का परिचय देंगे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here