Home Blog कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में 40 आवेदन प्राप्त शीघ्र निराकरण करने...

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में 40 आवेदन प्राप्त शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

0

उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। नव पदस्थ अपर कलेक्टर श्री भागवत प्रसाद जायसवाल ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।

जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम कुड़ालठेमली निवासी दाऊलाल सोनवानी ने नवीन हैण्डपंप स्थापित तथा भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बांसला के सरपंच ने ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य स्वीकृत तथा अन्य ग्रामीणों द्वारा ग्राम बांसला में ही नवीन धान केंद्र खोलने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने अंत्योदय राशन कार्ड, अतिक्रमण हटाने, किसान सम्मान निधि के राशि दिलाने, आर्थिक सहायता प्रदान करने, अतिक्रमण भूमि का कब्जा हटाने, प्रधानमंत्री आवास पात्रता सूची में नाम जोड़ने, श्रम सम्मान राशि प्रदान करने, पेंशन राशि दिलाने, मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत राशि दिलाने, नौकरी दिलाने, नक्शा-खसरा और फौती नामांतरण सहित विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर श्री जायसवाल ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
अनुभाग मुख्यालयों में जनदर्शन की पहल से नागरिकों को मिल रही सुविधा

Ro.No - 14097/148

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की पहल पर जिले के सभी अनुभाग मुख्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार को जनदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी शुरुआत गत शुक्रवार से हुई है, जिससे दूरस्थ विकासखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी समस्याओं और मांगों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने के लिए जिला मुख्यालय कांकेर तक आने की आवश्यकता कम होगी। अनुभाग मुख्यालयों में जनदर्शन की व्यवस्था शुरू होने से नागरिकों को अपने नजदीकी स्तर पर ही अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिल रहा है। प्रत्येक शुक्रवार को अनुभाग मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जनदर्शन होने से विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के समय, श्रम और यात्रा व्यय की बचत होगी तथा उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में एसडीएम श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज एवं श्री टीकाराम देवांगन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here