Home Blog छत्तीसगढ़ की विधायक रेणुका सिंह तिरुपति में राष्ट्रीय सम्मेलन में हुई शामिल,...

छत्तीसगढ़ की विधायक रेणुका सिंह तिरुपति में राष्ट्रीय सम्मेलन में हुई शामिल, करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

0

Chhattisgarh MLA Renuka Singh attended the national conference in Tirupati, will represent Chhattisgarh

महिला सशक्तिकरण एवं महिला बाल विकास पर रखेंगी अपना विचार

Ro.No - 13672/156

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई दिग्गज नेता रहें मौजूद

भगवान दास की रिपोर्ट
तिरुपति (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पहला राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्लियामेंट्री लेजिस्लेटिव कमेटी ऑन एंपावरमेंट ऑफ वूमेन कार्यक्रम 14 एवं 15 सितंबर 2025 को तिरुपति में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह करेंगी।

रेणुका सिंह 14 सितंबर 2025, रविवार से दो दिवसीय तिरुपति प्रवास पर रहेंगी। महिला सशक्तिकरण पर संसदीय एवं विधायी समितियों के इस प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में वह छत्तीसगढ़ की गतिविधियों एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत करते हुए महिला सशक्तिकरण और महिला एवं बाल विकास पर अपने विचार रखेंगी।

कार्यक्रम के पहले दिन ही रेणुका सिंह ने सम्मेलन को संबोधित किया और छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण, विधवाओं, दिव्यांग महिलाओं के लिए बेहतर योजनाएं बनाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने की बात कही।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। इसके साथ ही राज्यसभा की डिप्टी स्पीकर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, राज्यपाल सैयद अब्दुल नजीर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में देशभर से 500 से अधिक सांसद एवं विधायक इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं विधायक रेणुका सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्षेत्र की जनता ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here