Home Blog आयुष्मान योजना से लाभ दिलाने के नाम पर चिकित्सक कर रहा उगाही।...

आयुष्मान योजना से लाभ दिलाने के नाम पर चिकित्सक कर रहा उगाही। नौकरी लगाने के नाम पर भी लेता है लोगों से पैसा।

0

The doctor is extorting money in the name of providing benefits under the Ayushman Yojana. He also takes money from people in the name of getting them jobs.

। यूं तो डॉक्टर को भगवान का दर्जा मिला है लेकिन एक चिकित्सक ठग ने सारंगढ़ बिलाईगढ़, बलौदाबाजार सहित रायपुर, बिलासपुर जिले के लोगों को आयुष्मान योजना से लाभ दिलाने, नौकरी लगाने के नाम से ठगी करके चिकित्सा जगत को बदनाम किया है और ऐसे ठग से कई दर्जन लोग पीड़ित हैं अपने पैसे को वापस पाने यहां वहां चक्कर काट रहे हैं । यह डॉक्टर लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर,आयुष्मान से क्लेम भुगतान करने के नाम पर और अपनी घरेलू समस्या बताकर पैसा लेता है और जब पैसे वापस मांगेंगे तो आपसे कोई पैसे नहीं लेने का दावा करता है और इतना ही नहीं पैसे देने वालों पर उल्टा गलत बयानबाजी करता है। यह चिकित्सक बिलासपुर जिले के मोपका, विवेकानंद कॉलोनी में निवासरत है ये ठगने वाला डॉ तिलक चंद आजाद पिता राम लाल टंडन जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में होमियोपैथी संविदा चिकित्सक है यह विवादित चिकित्सक मूलतः जिला बलौदाबाजार, गिधौरी के पास बरेली गांव का है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह चिकित्सक पिछले 7 साल से लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है,नौकरी लगाने के आरोप में जेल भी जा चुका है,वर्तमान में 3 कोर्ट में लेनदेन के मामले चल रहे हैं और कई थानों में इसकी शिकायत दर्ज है। कई लोग थाना कोर्ट कचहरी के पचड़े में न पड़ने के कारण इसके खिलाफ शिकायत भी नहीं करते। यह चिकित्सक कई दर्जन लोगों को किसी न किसी प्रकार से ठगी का शिकार बनाया है।
सूत्रों ने बताया कि यह डॉक्टर पहले नौकरी लगाने के नाम पर लोगों को लूटता था अब आयुष्मान योजना से लाभ देने के नाम से लुट रहा है। वह अपने आप को सी एच सी कोटा ब्लॉक के आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी होने का परिचय देता है और इस योजना से मात्र एक सप्ताह में 2 लाख से 3 लाख रु लाभ देने का वादा करता है पहले लोगों से आवेदन लेता है फिर रकम लेता है। बताया जा रहा है इसने अब तक 12 सौ से 15 सौ आवेदन जमा ले चुका है। हर आवेदन के पीछे 5 हजार रु से 10 हजार रु जमा कराता है। जब कई माह बीतने के बाद योजना का लाभ नहीं मिलता और रुपए वापसी करने को कहने पर उच्च अधिकारी के पास रकम जमा करने का हवाला देता है तथा कभी कोई पैसे नहीं लेने का झूठे दावा करता है और रुपए वापस करने में आनाकानी करता है। इस चिकित्सक द्वारा 5 लाख रुपए अप्रूवल करने का पेपर भी हमारे हाथ लगा है जिससे इस क्रियाकलाप की पुष्टि हो रही है।इसने बिलासपुर ,रायपुर, सारंगढ़ बिलाईगढ़,जांजगीर, बलौदाबाजार जिलों के लोगों से आवेदन जमा कराकर लाखों की ठगी की है। सूत्र बताते हैं कि यह संविदा चिकित्सक कोटा के एक चिकित्सक से ढाई लाख रुपए लिया है और आज तक उन्हें रकम नहीं लौटाया है। वहीं सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सैकड़ों लोगों से आयुष्मान का आवेदन लेकर पैसा जमा कराया है।ड्यूटी पंजी में सप्ताह में एक दिन ड्यूटी जाकर पूरे सप्ताह का हस्ताक्षर करता है,ड्यूटी नहीं करने के बाद भी इसका नियमित वेतन का भुगतान होना विभागीय अधिकारियों के कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहा है। यह चिकित्सक आए दिन शराब के नशे में धुत रहता है और लोगों को गाली गलौज करता है। पीड़ितों ने सूत्रों को बताया कि इतनी लापरवाहियों के बाद भी आरोपी चिकित्सक पर बर्खास्तगी की कार्यवाही न होना विभाग के उच्च अधिकारियों से सांठगांठ की आशंका जताई है। इस विषय में बिलासपुर सी एम एच ओ डॉ शुभा गड़ेवाल से फोन से संपर्क किया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा के बी एम ओ डॉ निखिलेश गुप्ता से पूछने पर बताया कि संबंधित संविदा चिकित्सक के बारे में मिली शिकायत सही है लेकिन लिखित में कोई शिकायत पत्र हमारे कार्यालय में देंगे कार्यवाही की जाएगी।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here