Home Blog निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

0

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव*
उत्तर बस्तर कांकेर 15 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सुरही में लगाया गया, जिसमें पंजीकृत 13 श्रमिकों का नवीनीकरण व 73 श्रमिकों का नवीन पंजीयन किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 96 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गइंर्। उक्त शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण, श्रम निरीक्षक सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
श्रम पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 16 सितम्बर को ग्राम छोटेकापसी, पखांजूर एवं 19 सितम्बर को चारामा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रूभाट में निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन, नवीनीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here