Home Blog छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा अधीनस्थ लेखा सेवा में पद...

छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा अधीनस्थ लेखा सेवा में पद बढ़ाने हेतु सरकार को सौंपा ज्ञापन मांग पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी

0

कांकेर। छत्तीसगढ़ प्रदेष कोषालयीन षासकीय कर्मचारी संघ कांकेर के जिला अध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने बताया वर्ष 2014 में अधीनस्थ लेखा सेवा पदोन्नति एवं परीक्षा के लिए कोषालयीन लिपिकों के पद को शासन द्वारा कम कर दिया गया है जबकि पूर्व में कोषालयीन लिपिकों के लिए पद अधिक था। अन्य विभागों में पदोन्नति एवं परीक्षा के पद अधिक है। अन्य विभागों में पदोन्नति एवं परीक्षा के पद अधिक है। जिसके लिए संगठन द्वारा कई बार शासन को ज्ञापन दिया गया है लेकिन आज दिनांक तक कर्मचारी हित में आदेश जारी नही किया गया, और न ही इस संबंध में शासन द्वारा कोई ठोस पहल कि जा रही है। पूर्व में चरणबद्ध तरीके से माह अगस्त 2023 में काली पट्टी लगाकर, जिला स्तर संभागीय स्तर एवं प्रदेष स्तर पर मुख्यमंत्री निवास घेराव किया दिनांक 13.09.2023 को सचिव स्तर पर पदाधिकारी द्वारा चर्चा की गई, जिसमें अधीनस्थ लेखा सेवा में पद हेतु सहमति दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक कार्यवाही नही किया गया है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है उक्त मांग के लिए प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्षों द्वारा पूर्व में भी शासन से पत्राचार किया गया है, लेकिन आज तक कार्यवाही अपेक्षित है।
उक्त के परिपालन में एक सूत्रीय मांग को लेकर संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन दिया जा रहा है यदि 15 दिवस के भीतर मांग पूरी न किया गया, तो संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here