Home Blog कालिंदी स्पात के सामने आज रविवार को विभिन्न पंचायत के ग्रामीणों ने...

कालिंदी स्पात के सामने आज रविवार को विभिन्न पंचायत के ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

0

Villagers from various panchayats staged a protest in front of Kalindi Spat on Sunday.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कालिंदी स्पात के सामने 21 सितंबर रविवार को विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण जन पूर्व की 19 मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया
बताया गया कि 2 नवंबर 2022 को कालिंदी इस्पात के मलिक आनंद सिंघानिया ने नोटरी कराकर 19 मांगों पर सहमति जताई थी, जिसे आज तक पूर्ण नहीं किया गया था उसी मांगो को लेकर आज ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह में आप लोगों की मांगो को पूर्ण करा दिया जाएगा।

ग्रामीणों द्वारा लिखित में प्रबंधन द्वारा पावती मिलने पर आसपास के गांव के ग्रामीणों ने एक सप्ताह का मोहलत को मानते हुए उन्होंने धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया।

लेकिन पंचायत के ग्रामीणों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर हमारी मांग पुर्ण नहीं होगी तो हम लोग पुनः धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here