Home Blog लोरमी वन परिक्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान, सभी स्टाफ रहे शामिल

लोरमी वन परिक्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान, सभी स्टाफ रहे शामिल

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

मुंगेली लोरमी- स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोरमी वन परिक्षेत्र कार्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश आमजन को दिया गया।

Ro.No - 14097/148

अभियान में वन परिक्षेत्र कार्यालय लोरमी के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रेंजर कुजूर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर, गलियारे और आस-पास के क्षेत्र की झाड़ू लगाकर सफाई की। उपवन परिक्षेत्र अधिकारी सवित धुर्वे ने बताया कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि यह सभी के जीवन का हिस्सा होना चाहिए।

अभियान के दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली और कार्यालय परिसर में कचरा प्रबंधन, गड्ढों की सफाई एवं पौधों की देखभाल जैसे कार्य किए।

वन विभाग द्वारा आयोजित यह पहल स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के साथ-साथ कर्मचारियों और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें।

“लोरमी वन परिक्षेत्र कार्यालय में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर, उपवन परिक्षेत्र अधिकारी सवित धुर्वे एवं समस्त स्टाफ – कार्यालय परिसर में सफाई करते हुए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here