A grand Kalash Yatra was organised at the beginning of Sharadiya Navratri, where mothers and sisters carried Kalash on their heads.
धोबनी — शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ग्राम धोबनी में श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में माता बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया।
कलश यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयकारों के साथ यह यात्रा गाँव की गलियों से होती हुई तालाब तक पहुँची। वहाँ से सभी श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर पुनः माँ दुर्गा के पंडाल में वापसी की।
पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। उपस्थित भक्तों ने नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
गाँव में नवरात्रि के नौ दिनों तक विविध धार्मिक कार्यक्रम, भजन संध्या, हवन-पूजन और कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा।



