Home Blog सोहागपुर की चंडी माता मंदिर में उमड़ रही भक्तों की आस्था

सोहागपुर की चंडी माता मंदिर में उमड़ रही भक्तों की आस्था

0

सोहागपुर – पुराने बाजार के पास बिला नाला के किनारे स्थित चंडी माता मंदिर आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों भक्त अपनी मनोकामनाओं को लेकर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाते हैं।

भक्तों का कहना है कि चंडी माता उनकी हर सच्ची मनोकामना को पूर्ण करती हैं और कई बार मंदिर में ऐसे चमत्कार देखे गए हैं, जिनसे श्रद्धालुओं का विश्वास और गहरा हुआ है। विशेष रूप से शारदीय नवरात्रि के अवसर पर यह मंदिर भक्तों से खचाखच भर जाता है। इस पावन पर्व पर श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Ro.No - 13672/156

मंदिर की एक खास मान्यता यह भी है कि सोहागपुर के निषाद परिवार पर माता रानी का विशेष आशीर्वाद बना हुआ है। इसी आस्था और विश्वास के चलते चंडी माता मंदिर पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध होता जा रहा है।

👉 इस बार की शारदीय नवरात्रि में मंदिर में भव्य आयोजन हुआ हैं। जहां आस पास के गाँव से आने वाले श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here