धोबनी– ग्राम धोबनी में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आज नवरात्रि के अंतिम दिवस महानवमी पर विधि-विधान से यज्ञ हवन कर मां दुर्गा का पूजन किया गया तथा परंपरा अनुसार नौ कन्याओं को भोज कराया गया।
इस अवसर पर गांव के कई दुर्गा पंडालों में महा भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी की आशीर्वाद लिया।
ग्राम धोबनी के आज़ाद चौक, देव चौक, विद्या चौक और शांति नगर में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं की नौ दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
ग्रामवासियों ने पूरे नवरात्रि उत्सव का भरपूर आनंद उठाया और मां दुर्गा से सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।



