Home Blog वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर को

वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर को

0

Ward Boy and Ward Ayah Recruitment Exam on 12th October

जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों में 4726 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नोडल अधिकारी नियुक्त

Ro.No - 13672/156

उतर बस्तर कांकेर 03 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया भर्ती परीक्षा आगामी 12 अक्टूबर दिन रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 04 हजार 726 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक जिला शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

उक्त परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में 19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही रोड अलबेलापारा कांकेर, विधि परिसर पीजी कॉलेज कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आतुरगांव, कृषि कॉलेज एवं रिसर्च स्टेशन सिंगारभाट कांकेर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, शासकीय विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर कांकेर, शासकीय जिला शिक्षा संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र डाईट कांकेर, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, शासकीय कन्या छात्रावास हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, शासकीय हाई स्कूल बरदेभाठा, शासकीय कन्या हाई स्कूल मांझापारा कांकेर, शासकीय हाई स्कूल शीतलापारा, सेंट माईकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिदेसर, पैराडाईज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा कांकेर और सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल गढ़पिछवाड़ी कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here