Home Blog मद्यपान एवं नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम के लिए मद्य निषेध...

मद्यपान एवं नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम के लिए मद्य निषेध सप्ताह 08 अक्टूबर तक

0

Prohibition week to prevent alcoholism and drug abuse till October 8

उतर बस्तर कांकेर 03 अक्टूबर 2025/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिले में मद्यपान एवं अन्य मादक पदार्थों तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु समुदाय में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर गठित भारत माता वाहिनी के सहयोग से विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया जाएगा। नशामुक्ति कार्यक्रम अन्तर्गत जन जागरूकता विकसित करने हेतु रैली, नुक्कड़ सभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मानव श्रृंखला, नशापान नहीं करने का संकल्प एवं शपथ, होर्डिंग्स, ब्राण्डिंग्स, सनबोर्ड की स्थापना, शैक्षणिक संस्थाओं में व्याख्यान, विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला, भाषण, गीत तथा नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नशामुक्ति श्लोगन का दीवार लेखन, नशा पीड़ित व्यक्ति से प्रत्यक्ष संवाद कर दुष्परिणामों की जानकारी देना, नशामुक्ति ब्रोशर, पाम्पलेट, साहित्य का वितरण, प्रचार रथ, एल.ई.डी. टी.वी. के माध्यम से नशापान के दुष्परिणामों का प्रदर्शन एवं प्रसारण किया जाएगा।

Ro.No - 13672/156

नशामुक्त भारत अभियान अन्तर्गत विद्यालय, महाविद्यालय, अन्य शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न समारोह आदि में नशामुक्ति पर केन्द्रित प्रभावी कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। नशामुक्ति संबंधित कार्यक्रमों को एनएमबीए एप्प एवं पोर्टल में अपलोड कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here