Home Blog हनुमान मंदिर की मरम्मत हेतु ग्रामीणों ने विधायक आशाराम नेताम को सौंपा...

हनुमान मंदिर की मरम्मत हेतु ग्रामीणों ने विधायक आशाराम नेताम को सौंपा ज्ञापन ग्रामीणों ने कहा-आस्था और संस्कृति का प्रतीक मंदिर अब जर्जर, जल्द हो मरम्मत

0

कांकेर। कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव के ग्रामीणों ने अपने गाँव के प्राचीन हनुमान मंदिर की मरम्मत के लिए विधायक आशाराम नेताम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर उनकी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, लेकिन लंबे समय से उपेक्षित होने के कारण अब पूरी तरह जर्जर अवस्था में खड़ा है। मंदिर की दीवारों और छत में जगह-जगह दरारें आ चुकी हैं, जिससे पूजा-अर्चना करने में लोगों को डर लगने लगा है।

रामधुनी सम्मेलन जाते समय विधायक का हुआ स्वागत

Ro.No - 13672/156

शुक्रवार 3 अक्टूबर को यह अवसर उस समय बना जब विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर के साथ ग्राम चारभांठा में आयोजित रामधुनी सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। मार्ग में जामगांव पहुँचने पर ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक नेताम को गाँव के हनुमान मंदिर की खस्ताहाल स्थिति से अवगत कराया और इसके जीर्णोद्धार हेतु ज्ञापन सौंपा।

पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं

विधायक नेताम ने जामगांव पहुँचकर सबसे पहले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। पूजा के उपरांत ग्रामीणों ने मंदिर की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर की खराब हालत के कारण वे अब पूजा करने भी हिचकिचाते हैं। मंदिर से उनकी पीढ़ियों की आस्था जुड़ी हुई है और यह सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

“मंदिर की मरम्मत न होने से परंपराएँ हो रही क्षीण” ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई वर्षों से मंदिर की मरम्मत नहीं हुई है। छत और दीवारों की दरारें लगातार बढ़ रही हैं और बरसात के दिनों में मंदिर में पानी रिसने से हालात और बिगड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं हुआ, तो गाँव की धार्मिक परंपराएँ और सांस्कृतिक धरोहर धीरे-धीरे समाप्त हो जाएँगी।

विधायक से जल्द कार्रवाई की अपील ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने विधायक नेताम से आग्रह किया कि हनुमान मंदिर की मरम्मत जल्द से जल्द करवाई की जाए, ताकि मंदिर फिर से अपने पुराने गौरव के साथ स्थापित हो सके और ग्रामीण निश्चिंत होकर पूजा-अर्चना कर सकें।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित ज्ञापन सौंपने के इस अवसर पर लोकेश सिंह, कोमल सिंह मरकाम, सरस उपाध्यक्ष, गौरव शोरी, विष्णु प्रसाद उपाध्याय, राजेश सुरोजिया, आजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में माँग उठाई कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि शीघ्र पहल करें, ताकि आस्था का यह केंद्र पुनः सुरक्षित और भव्य रूप में स्थापित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here