Shani Ram Sahu from Sarangarh-Bilaigarh became the district president of the Cow Service Commission.
सारंगढ़-बिलाईगढ़ – गौ सेवा आयोग में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से शनि राम साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
शनि राम साहू लंबे समय से सामाजिक कार्यों और गौ सेवा से जुड़े हुए हैं। उनके समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए आयोग द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए शनि राम साहू ने कहा कि वे जिले में गौ संरक्षण, गौ संवर्धन तथा गौ आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने गौ सेवा आयोग एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और साहू समाज के लोगों ने बधाई दी है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि शनि राम साहू के नेतृत्व में जिले में गौ सेवा के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।



