Home Blog सीएचसी बिलाईगढ़ में गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क सोनोग्राफी शिविर का आयोजन

सीएचसी बिलाईगढ़ में गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क सोनोग्राफी शिविर का आयोजन

0

Free sonography camp organized for pregnant women at CHC Bilaigarh

बिलाईगढ़ – 9 अक्टूबर 2025 — प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क सोनोग्राफी शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में कुल 28 गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी जांच की गई।

Ro.No - 13672/156

इस अवसर पर डॉ. दिनेश लाल जांगड़े (एमबीबीएस, एमडी), चाइल्ड स्पेशलिस्ट एंड सोनोलॉजिस्ट , छाया विधायक बिलाईगढ़ एवं जिला पंचायत सदस्य, सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत हर माह गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इस पहल का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है।

इस नि:शुल्क सोनोग्राफी शिविर से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिली है और उन्होंने इस पहल के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं डॉ. दिनेश लाल जांगड़े का आभार व्यक्त किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here