2250 kg Mahua lahan and 07 litre Mahua liquor seized
रायपुर / मुंगेली जिले में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम शिकारीडेरा में कार्रवाई करते हुए 07 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 2250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।
Ro.No - 13672/156
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि जब्त सामग्री के संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ाई से नियंत्रण लगाने के लिए जांच पड़ताल और इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



