Home Blog *अवैध शराब पर पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।*

*अवैध शराब पर पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।*

0

*Major action by Pachpedi Police against illegal liquor.*

♦️ *02 आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा एक नग मोटरसाइकिल को किया गया जप्त

Ro.No - 13848/159

मस्तूरी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देश प्राप्त होने पर, थाना प्रभारी पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में ग्राम बेल्हा से अवैध महुआ शराब लेकर ग्राम धुर्वाकारी की ओर नहर के रास्ते परिवहन कर रहा है । उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके पालन में टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया । आरोपीगण विनोद पाटले पिता रामदास उम्र 25 वर्ष व चंद्र प्रकाश रात्रे पिता पंचराम रात्रे उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी पचपेड़ी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर की कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब व एक नग मोटरसाइकिल जप्त किया गया । आरोपियो विनोद पाटले व चंद्रप्रकाश रात्रे को गिरफ्तार कर दिनांक 13.10.25 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । ज्ञात हो कि पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार और सख्त कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here