Home Blog छेडछाड की नियत से हत्या करने की कोशिश करने वाला आरोपी 01...

छेडछाड की नियत से हत्या करने की कोशिश करने वाला आरोपी 01 गिरफ्तार।

0

दिनांक 06.11.2025

थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
 गिरफ्तार आरोपीः-
रोहिदास उसेण्डी पिता स्व. जल्लूराम निवासी खल्लारी थाना कांकेर जिला उततर बस्तर कांकेर छ0ग0।

Ro.No - 13672/156

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.11.2025 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.11.2025 को रात्रि करीबन 09.00 बजे प्रार्थी कि नाबालिक पुत्री सो रही थी जिसे आरोपी रोहिदास पिता स्व.जल्लूराम निवासी खल्लारी थाना कांकेर के द्वारा दिवाल कूदकर छेडछाड की नियत से हत्या करने की कोशिश करने पर प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 74,75(2),109,127(4) बीएनएस, 08,12 पाॅक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी रोहिदास उसेण्डी पिता स्व. जल्लूराम निवासी खल्लारी थाना कांकेर को तत्काल थाना से पुलिस टीम रवाना कर आरोपी रोहिदास उसेण्डी को ग्राम खल्लारी में घेराबंदी कर दिनांक 06.11.2025 को गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक गीतेश्वर कुलदीप एवं महिला प्र.आरक्षक, हितेश्वरी चेलक व आरक्षक देवदत्त कडियाम का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here