Home Blog मावा मोदोल में सीजीपीएससी के साक्षात्कार की तैयारी कराई जाएगी

मावा मोदोल में सीजीपीएससी के साक्षात्कार की तैयारी कराई जाएगी

0

CGPSC interview preparation will be done in Mawa Modol

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 नवम्बर 2025/ जिला प्रशासन की अभिनव पहल मावा मोदोल योजना का संचालन कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में दो अभ्यर्थियों का चयन सीजी पीएससी इंटरव्यू हेतु हुआ है। इसके अतिरिक्त कांकेर जिले में निवासरत ऐसे सभी युवाओं हेतु जिन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा -2024 उत्तीर्ण की है और जिनका चयन इंटरव्यू हेतु हुआ है ऐसे अभ्यर्थियों के लिए सीईओ जिला पंचायत कांकेर के नेतृत्व में प्रशासनिक तथा विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा मॉक इंटरव्यू मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग सेंटर कांकेर में किया जा रहा है। इस संबंध में बताया गया कि सभी युवाओं को एक्सपर्ट पैनल के समक्ष साक्षात्कार करवाया जाएगा। अतः ऐसे सभी अभ्यर्थी जिनका इंटरव्यू हेतु चयन हुआ है वे सभी शीघ्र मावा मोदोल कांकेर एवं भानुप्रतापपुर संस्था की दोनों शाखाओं में संपर्क कर सकते हैं अथवा मोबाइल नम्बर 8103673017 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here