Home धर्म देखिये क्या खास है आज आपके राशिफल में …. आज का राशिफल

देखिये क्या खास है आज आपके राशिफल में …. आज का राशिफल

0

मेष : आज आप अपना जिद्दी व्यवहार छोड़ दें. दूसरों के साथ सामंजस्य बनाए रखें. वाणी मधुर रखें, इससे कोई भी काम आसानी से पूरा कर पाएंगे, हालांकि किसी तरह के नए काम आज शुरू ना करें. दोपहर के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं और इससे मन खुश रहेगा.

वृषभ :आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. दिन की शुरुआत में ताजगी और आनंद का अनुभव होगा. आपकी रचनात्मकता से आप कठिन काम भी आसानी से बना पाएंगे. काम का उत्साह बना रहेगा. दोपहर के बाद किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी.

Ro.No - 13672/156

मिथुन : आज हर मामलों में संभलकर चलें. घर में परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. आज कोई नया काम शुरू ना करें, अन्यथा वह अधूरा ही पड़ा रहेगा. शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता का अनुभव होगा. दोपहर के बाद आप में काम का उत्साह दिखेगा. पारिवारिक वातावरण में भी अनुकूलता बनी रहेगी.

कर्क : आज का दिन पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ का अवसर लाया है. किसी प्रियपात्र से मुलाकात होगी. मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. दोपहर बाद आपके मन में कई प्रकार की चिंता उठेगी, जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती है. इस दौरान आपको धैर्य से काम लेना होगा. ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें.

सिंह : पूर्वक गुजरेगा. व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है. व्यापार में वृद्धि होगी. आप व्यापार में नए ग्राहक बनाने के लिए मेहनत भी करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। किसी तरह का आर्थिक लाभ आपको हो सकता है। संतान की ओर से भी अच्छे समाचार मिलेंगे।

कन्या :नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकुल है। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि रहेगी। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर काम का भार अधिक रहेगा. विदेश जाने के इच्छुक लोग आज सकारात्मक प्रयास कर सकते हैं. दोपहर के बाद नया काम या टारगेट मिल सकता है. कोई अधूरा काम आज पूरा हो सकेगा.

तुला : आज काम बिगड़ने से आपका मन उदास रहेगा. थोड़ी आलस्य का अनुभव करेंगे. निर्धारित समय में आप अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे. इस कारण तनाव भी रह सकता है. आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. बाहर खाने-पीने से बचना आपके हित में है. यात्रा में विघ्न आने की आशंका बनी रहेगी.

वृश्चिक : परिवार में सुख और आनंद का अनुभव होगा. परिजनों के साथ सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा. कोई यात्रा हो सकती है. दोपहर के बाद आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. किसी बात की चिंता रह सकती है. किसी तरह का नया काम शुरू ना करें.

धनु: आज का दिन शुभ फलदायी होगा. शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अधूरे काम को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे. कोई निवेश प्लान कर सकते हैं. कार्यालय में सह कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. लोग आपके कार्य करने के तरीकों की तारीफ करेंगे. परिजनों और मित्रों के साथ घनिष्ठता और बढ़ेगी.

मकर:  परिश्रम की अपेक्षा फल कम मिलेगा. फिर भी आप मेहनती बने रहेंगे. परिजनों के साथ सम्बंध मधुर होंगे. हेल्थ आज अच्छी रहेगी. हालांकि बाहर खाने-पीने से बचें. दोपहर के बाद अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. अस्वस्थ व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ होगा. आर्थिक लाभ की पूरी संभावना है.

कुंभ : आज आप सभी कामों को आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे. सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. वाहन या मकान संबंधी कागजी कार्रवाई ध्यान से ही करें. वैचारिक रूप से समृद्ध होंगे. मन में किसी बात की खुशी रहेगी. हर काम में आपको संतोष रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन : आज आपकी चिंता में कमी आएगी. आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर अधूरे पड़े काम आसानी से पूरे हो जाएंगे. व्यापार में भी आपको लाभ होगा. कुटुंबजनों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा. आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान दे पाएंगे. आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here