Home छत्तीसगढ़ विश्व वानिकी दिवस पर मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ

विश्व वानिकी दिवस पर मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ

0

 

रायगढ़ । वन विभाग द्वारा विश्व वानिकी दिवस पर मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के नाम से एक महत्त्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की गई है जिससे किसानों और अन्य हितग्राहियों को बहुत लाभ मिलेगा । इस योजना के तहत किसानों और अन्य हितग्राहियों के उत्पादों की खरीदी सुनिश्चित की गई है जिससे लोगों की से में तो उल्लेखनीय वृद्धि होगी ही साथ ही बेरोजगारों को बड़ी मात्रा में रोजगार भी प्राप्त होगा । जाहिर है इससे राजस्व में भी वृद्धि होगी । लकड़ी एवं प्लाईवुड आधारित उद्योगों को इसमें बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सभी कृषकों , शासकीय , गैर शासकीय ,अर्द्ध शासकीय, पंचायत,स्वायत्त संस्थानों की भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के वृक्षारोपण उपरांत सहयोगी संस्था या निजी कंपनियों के माध्यम से निर्धारित समर्थन मूल्य पर वनोपज के क्रय की व्यवस्था की गई है ।

Ro.No - 13672/156

क्या है योजना की खासियत ?

इस योजना के तहत पत्र हितग्राहियों को 5 एकड़ तक भूमि पर पौध रोपण हेतु 100 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है । 5 एकड़ से अधिक भूमि पर 50 प्रतिशत का अनुदान देय है ।
इस योजना में टिश्यू कल्चर के माध्यम से व्यवसायिक उपयोग के पौधों के रोपण का प्रावधान है। साथ ही उनके बायबैक का भी प्रावधान किया गया है ।

शत प्रतिशत अनुदान और बायबैक की व्यवस्था से कृषक और अन्य हितग्राही इस योजना को ओर निश्चित रूप से आकर्षित होंगे । वन क्षेत्र के बाहर काष्ठ आधारित उद्योग को बढ़ावा मिलेगा , रोजगार में वृद्धि होगी , राजस्व बढ़ेगा और पर्यावरण का संरक्षण भी होगा । कार्बन क्रेडिट के मध्य से हितग्राहियों को अतिरिक्त आय भी होगी ।
वास्तव में वन विभाग द्वारा लॉन्च की गई यह एक क्रांतिकारी योजना है जिससे हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव की संभावना है । इस योजना के संबंध में विशेष जानकारी के लिए हितग्राहियों द्वारा रायगढ़ वन विभाग के रेंज कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here