Home Blog  हत्या के मामले में चौकी हल्बा थाना नरहरपुर पुलिस को मिली बड़ी...

 हत्या के मामले में चौकी हल्बा थाना नरहरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।

0

Chowki Halba Police Station Narharpur got a big success in the murder case.

दिनांक 10.11.2025
 अंधे कत्ल की गुत्थी हल्बा चौकी पुलिस ने निपटाया अथक प्रयास से 24 घण्टें के भीतर।

Ro.No - 13672/156

 आरोपी कैटिज कुलदीप ग्राम किलेपार को मृतक संतुराम के हत्या के किया गिरफ्तार

दिनांक 08.11.2025 को ग्राम किलेपार में संतुराम देशमुख की हत्या की सूचना मिलने पर थाना नरहरपुर प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, चौकी हल्बा प्रभारी निरीक्षक कोमल भूपेन्द्र पटेल के हमराह टीम गठित कर मौका पहुंचकर शव का निरीक्षण कर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतक संतु राम देशमुख पिता बरातु देशमुख उम्र 54 वर्ष की हत्या करने का मामला पाये जाने से चौकी हल्बा थाना नरहरपुर में अपराध 136/2025 धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता के मद्देनजर श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला उ.ब कांकेर श्री आई. के. ऐलेसेला के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर (DRG) श्री अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, निरीक्षक कोमल भूपेन्द्र पटेल चौकी प्रभारी हल्बा के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ कर घटना स्थल के आसपास लोगों व ग्रामीणों से बारिकी से पूछताछ किया गया और अज्ञात आरोपी के पतासाजी के लिय मुखबिर तैनात किया गया। जिससे पुलिस को जानकारी मिली कि कैटिज कुलदीप नामक व्यक्ति घटना के समय घटना स्थल के आसपास देखा गया है। संदेही कैटिज कुलदीप को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पुछताछ किया गया जिसने आरोपी कैटिज कुलदीप के द्वारा बताया कि दिनांक 08.11.2025 के दोपहर करीब 03.00 बजे वह मृतक जिस मकान में रहता था उसके बाड़ी में अनाधिकृत रूप से पाया गया जिस पर मृतक संतु राम के द्वारा आरोपी कैटिज कुलदीप को मां बहन की गाली गलौच किया गया। जिससे आक्रोश में आकर कैटिज कुलदीप के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिससे संतुराम जमीन पर गिर गया। तब आरोपी के द्वारा ईंट पत्थर से मृतक के सिर में वार किया गया जिससे संतु राम बेहोश हो गया। फिर आरोपी आक्रोश में आकर हत्या के नियत से अपने घर से चाकू लेकर आया और संतु राम के गर्दन, सीना एवं चेहरे पर बार बार चाकू से वार करके संतु राम की हत्या कर दिया। और वहां से भाग कर चाकू को घर के कुंए में फेंक दिया तथा पहने खून से सने कपडा को घर में छुपा दिया। पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त चाकू और आरोपी के खून से सने कपडा को जप्त कर किया गया है। तथा आरोपी कैटिज कुलदीप पिता प्रमोद कुलदीप उम्र 19 वर्ष निवासी किलेपार चौकी हल्बा थाना नरहरपुर को पुलिस के द्वारा ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here