Home Blog *सफलता की कहानी* *हितग्राही माखनलाल का बिजली बिल पिछले 8 माह से...

*सफलता की कहानी* *हितग्राही माखनलाल का बिजली बिल पिछले 8 माह से हुआ शून्य, खुशियां हुईं दुगनी*

0

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना*
उत्तर बस्तर कांकेर, 11 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना हितग्राहियों के जीवन में नया उजाला बनकर आई है, वहीं उनकी खुशी और उत्साह में चार चांद लग गए हैं। विकासखण्ड मुख्यालय अंतागढ़ निवासी श्री माखन लाल साहू का नाम भी उन लोगों में शुमार है जिन्हें इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिला। श्री साहू ने योजना के अपने तहत घर पर नवंबर वर्ष 2024 में 04 किलोवॉट का सोलर पावर प्लांट स्थापित कराया था। सोलर पैनल लगने के बाद से विद्युत देयक में उल्लेखनीय कमी आई है तथा उपभोक्ता को विद्युत बिल में बड़ी राहत प्राप्त मिली है, जिसके चलते उनकी खुशियां अब दुगनी हो गई हैं।
हितग्राही श्री साहू ने बताया कि सोलर पैनल स्थापना से पूर्व उनके घर की बिजली औसतन मासिक बिल लगभग 1885 रूपए आता था, परंतु सोलर पैनल लगने के बाद से माह फरवरी 2025 से उनका विद्युत बिल पूर्णतः शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि माह नवंबर 2024 से सितंबर 2025 की अवधि में कुल 17 हजार 311 रूपए की सोलर रिबेट (छूट) प्राप्त हुई है। विशेष रूप से सितंबर 2025 माह में श्री साहू को 2 हजार 511 की सोलर रिबेट मिली। यह दर्शाता है कि सोलर पैनल के माध्यम से न केवल बिजली बिल में बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा मिल रहा है। यह उदाहरण प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की सफलता का प्रतीक है, जिससे आम नागरिकों को आर्थिक राहत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हो रहा है। श्री साहू ने प्र्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है कि इस योजना के चलते उन्हें बड़ी राहत मिली है।
क्रमांक-1154/सिन्हा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here