मस्तूरी। मस्तूरी क्षेत्र के पेंड्री स्थित सांदीपनी एकेडमी में Entrepreneurship Cell (E-Cell) के तत्वावधान में “Entrepreneurship Day” का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत Institution’s Innovation Council (IIC) की वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती सुधा गोयल द्वारा की गई। इसके पश्चात IIC के प्रेसिडेंट श्री राम सर ने औपचारिक स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों को स्टार्टअप सोच अपनाने और “Job Seeker नहीं, Job Creator बनें” के मंत्र से प्रेरित किया। उनके विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उद्यमशीलता की भावना का संचार किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं मंच संचालन E-Cell के सक्रिय सदस्यों साहिल अंचल एवं चांदनी धुरी ने किया। दोनों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति और नेतृत्व क्षमता से पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा कई रचनात्मक और इंटरैक्टिव गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं,
इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उद्यमिता से जुड़े विचारों, समस्या समाधान कौशल, टीम वर्क और स्टार्टअप मॉडल्स की गहन समझ का परिचय दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने उनकी नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच को उजागर किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर महेन्द्र चौबे, एडमिनिस्ट्रेटर विनीत चौबे एवं सभी विभागों के प्राचार्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को प्रेरणा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के समापन पर विकास कांत ने सभी अतिथियों, प्राचार्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और E-Cell की टीम की सराहना की।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिसने उनमें उद्यमिता की भावना को जागृत किया और “Job Creator बनने” की सोच को मजबूत किया।



