Home Blog चोरी के आरोपियो को त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया गिरफ्तार ।

चोरी के आरोपियो को त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया गिरफ्तार ।

0

The accused of theft were arrested by taking immediate action.

दिनांक 14/11/2025

Ro.No - 13672/156

पुलिस थाना चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर

 गिरफ्तार आरोपी .
(01) लीना भूतड़ा पति मनोज भूतड़ा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बिरेतरा चैकी हल्दी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0)
(02) मनोज भूतड़ा पिता स्व0 भंवरलाल भूतड़ा उम्र 34 वर्ष निवासी मोतीतालाबपारा जगदलपुर थाना कोतवाली जगदलपुर हाल ग्राम बिरेतरा चैकी हल्दी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 10.11.2025 को प्रार्थी नरेन्द्र कुमार महेश्वरी पिता सुरेश कुमार महेश्वरी उम्र 44 वर्ष निवासी नाकापारा चारामा थाना उपस्थित आकर लिखत रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्वास्तिक स्टील ट्रेडर्स का संचालक है कि दिनांक 25.04.2025 को अपनी पत्नि मधु महेश्वरी के साथ कम्पनी ट्रीप में विशाखपटनम घुमने गया था, कम्पनी ट्रीप समाप्ती के बाद यह अपनी पत्नि के साथ से दिनांक 05.05.2025 को रात्रि 08ः00 बजे वापस आने के बाद अपने कमरे की आलमारी खेलकर देख तो उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात लगभग सोना 14 तोला चांदी 70 ग्राम चोरी हो गया था, प्रार्थी नरेन्द्र महेश्वरी के कम्पनी ट्रीप के दौरान इनकी भाभी गायत्री महेश्वरी की चचेरी बहन लीना भूतड़ा इनके घर घूमने आई थी, जो दो दिनों तक दिनाक 27- 28 अप्रैल 2025 को धर पर रूकी थी लीना भूतड़ा के द्वारा मौके का फायदा उठाकर चोरी किया गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर से थाना में अपराध 158/2025 धारा 305(1) भा.न्या.सं. पांजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माहोदय कांकेर श्री आई.के. एलेसेला के निर्देशनपर अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश सिन्हा एवं एसडीओपी कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी लीना भूतड़ा एवं उसके पति मनोज भूतड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लीना भूतड़ा के पास से चोरी का सोने का 01 नग लेडिस ब्रेसलेट एवं सोने के 01 नग चैन आरोपी मनोज भूतड़ा के पास से सोने का 01 नग जेन्स ब्रेसलेट एवं सोने के सामान को गला कर सोने का गोल बुस्कुट का टुकड़ा कुल वनज 107.770 मिली ग्राम कीमती 10,32,990 रूपये को आरोपियों के द्वारा ग्राम बिरेतरा उनके घर से छिपाकर रखे स्थान से निकालकर पेश करने पर उनके कब्जे से जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, सउनि प्रदीप यादव, आर. 1338 जितेन्द्र नाग एवं महिला आरक्षक विद्या मण्डावी का अहम भुमिका रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here