Governor Deka unveiled the bronze statue of the renowned Assamese litterateur erected at Khairagarh University.
रायपुर / राज्यपाल रमेन डेका ने अपने असम प्रवास के दौरान नारेंगी-बिर्कुची बिहोगी नगर गुवाहाटी में बिहोगी कवि रघुनाथ चौधरी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के मूर्ति कला विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक डॉ. छगेन्द्र उसेंडी के नेतृत्व में तैयार की गई है।
Ro.No - 14097/148
उल्लेखनीय है कि रघुनाथ चौधरी असमिया साहित्य के जोनाकी युग के एक भारतीय लेखक थे। उन्हें बिहोगी कोबी (पक्षियों के कवि) के रूप में जाना जाता है क्योंकि उनके अधिकांश लेखन पक्षियों और प्रकृति पर आधारित हैं।



