Ritesh Pandey Resigns: MP Ritesh Pandey resigns from BSP, will join BJP! Had lunch with PM Modi
अंबेडकर नगर से बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सांसद रितेश पांडे ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. रितेश आज बीजेपी में शामिल हो सकतें हैं. रितेश पांडेय उन 9 सांसदों में शामिल थे जिन्होंने संसद के बजट सत्र के दौरान संसद भवन की कैंटीन में लंच किया था.
कहा जा रहा है कि बीजेपी रितेश पांडे को अंबेडकरनगर से टिकट दी सकती है. राजनीतिक परिवार से आने वाले रितेश के पिता राकेश पांडे समाजवादी पार्टी से विधायक हैं.
कई दिनों से चली आ रही अटकलों के बीच बसपा सांसद रितेश पांडेय ने रविवार को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को भेजे पत्र में कहा कि लंबे समय से न तो पार्टी की बैठकों में बुलाया जा रहा है और न ही नेतृत्व स्तर से कोई संवाद हो रहा है। कहा कि मैने आपसे और वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता के बहुत प्रयास किए लेकिन परिणाम नहीं निकला। पार्टी को मेरी सेवाओं की जरूरत अब नहीं है। पार्टी से नाता तोड़ने का निर्णय भावनात्मक रूप से कठिन है लेकिन अब कोई और विकल्प भी नहीं है।
रितेश ने आग्रह किया कि तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाए। बताते चलें कि बीते विधानसभा चुनाव में रितेश के पिता पूर्व सांसद राकेश पांडेय ने बसपा छोड़कर सपा ज्वॉइन कर लिया था। वे सपा के टिकट पर जलालपुर से विधायक भी चुन लिए गए। इसी घटनाक्रम के बाद बसपा प्रमुख रितेश से भी नाराज चल रही थीं। उन्हें पार्टी के संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया। नतीजा यह हुआ कि पार्टी के कार्यक्रमों आदि से भी उनकी दूरी बन गई। अब रितेश के बीजेपी में शामिल होने की खबर है। बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें लंच पर भी आमंत्रित किया था।
मायावती के नाम लिखा पत्र
सांसद रितेश पांडे ने मायावती के नाम एक्स पर पोस्ट कर कहा- ‘ सार्वजनिक जीवन में बसपा के माध्यम से जब से मैंने प्रवेश किया, आपका मार्गदर्शन मिला, पार्टी पदाधिकारियों का सहयोग मिला तथा पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने मुझे हर कदम पर अंगुली पकड़कर राजनीति एवं समाज के गलियारे में चलना सिखाया। पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया, पार्टी ने मुझे लोकसभा में संसदीय दल के नेता रूप में कार्य का अवसर भी दिया।’
बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र pic.twitter.com/yUzVIBaDQ9
— Ritesh Pandey (मोदी का परिवार) (@mpriteshpandey) February 25, 2024



